फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 06 Aug 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के डौकी क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर रविवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों का तीसरा साथी भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से एक पिछले दिनों भदरौली में हुई डकैती में वांछित था। पुलिस की मुठभेड़ बमरौली कटारा पुलिस चौकी क्षेत्र में गांव हिंगोट खेरिया और मदरा के पास एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हुई। 

पुलिस के मुताबिक पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। तभी शहर की ओर से एक बाइक पर तीन बदमाश आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बदमाश को लगी गोली

मौके पर पकड़ा तमंचा और कारतूस - फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के घेरने पर उसे छोड़कर अन्य बदमाश भागने लगे। एक बदमाश को पीछा करके पकड़ लिया। तीसरा भाग निकला। 

पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूछताछ में घायल ने अपना नाम उदयभान पुत्र विद्याराम निवासी पलटुआपुरा, थाना निबोहरा बताया। वहीं दूसरा डोरीलाल निवासी न्यू आगरा है। 

उदयभान भदरौली में पिछले दिनों हुई डकैती में वांछित बताया जाता है। पुलिस को मौके से बदमाशों की बाइक, तमंचा और कारतूस मिले। बदमाशों का पीछा करते समय गिरने से दीपू नामक एक सिपाही को भी घायल हो गया, उसके चोट लगी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें