फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगे विश्वविद्यालय के दो स्वयंसेवक

Fri, 19 Dec 2025 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ से जुड़े दो स्वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 के लिए हुआ है। ये स्वयंसेवक उत्कर्ष कुमार (आगरा कॉलेज, आगरा) और करण यादव (श्रीराम सिंह महाविद्यालय, टूंडला, फिरोजाबाद) हैं।
विज्ञापन


प्रकोष्ठ की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी ने बताया कि लंबे समय बाद विश्वविद्यालय को दो सीटें प्राप्त हुई हैं। साथ ही, फिरोजाबाद जनपद से पहली बार किसी स्वयंसेवक का चयन हुआ है। दोनों स्वयंसेवकों ने बहुस्तरीय एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा को पार किया। चयनित स्वयंसेवक 1 जनवरी से 31 जनवरी तक दिल्ली में रहेंगे और 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। कुलपति प्रो. आशु रानी एवं कुलसचिव अजय मिश्रा ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें