फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 10 बाइकों सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो वाहन चोरों को गांव रुई के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें भी बरामद कीं। शनिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। आरोपियों के कब्जा से तमंचा और कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया किया प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर को सूचना मिली कि रुई मेला के पास रोड पर वाहन चोर गिरोह के दो शातिर मौजूद हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। आलीपुर खेड़ा चौकी इंचार्ज प्रवीण चौधरी ने पुलिस बल के साथ रुई मेला के पास घेराबंदी कर दोनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जा से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर वाहन चोरों ने अपने नाम ब्रजेश निवासी गांव जरैला थाना जसराना फिरोजाबाद और केशव निवासी गांव भदौरा थाना भोगांव बताया। चोरों की निशानदेही पर चोरी की कुल 10 बाइकें बरामद हुईं। बताया कि उक्त बाइक उन्होंने आगरा से चोरी की थी। पकड़े गए वाहन चोरों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें