चेकिंग के दौरान दो वाहन चोर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके से चोरी की छह बाइकें और तंचा कारतूस भी बरामद हुए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने वाहन चोरों को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। घिरोर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो संदिग्ध बाइकों पर आते दिखाई दिए। जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देख दोनों बाइक मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम कन्हैया उर्फ रिषभ निवासी गांव कैरावली और ओसब उर्फ आरिफ निवासी नवाटेडा बरनाहल बताया। पूछताछ करने पर आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल छह बाइकें बरामद की। तमंचा और चाकू भी बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जेल भेजा।