फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: आगरा से डेढ घंटे में दिल्ली के लिए चलेंगी दो वंदे भारत, रूट का सर्वे हुआ पूरा

Sun, 26 May 2024 11:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा से दिल्ली के लिए डेढ घंटे में  दो वंदे भारत ट्रेन चलेंगी। इसके लिए रूट का सर्वे पूरा हो चुका है। इन ट्रेनों में 16 और आठ कोच होगें। 

 
विज्ञापन
वंदे भारत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे बोर्ड की आगरा से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है। तैयारियां की जा रही हैं। जुलाई में इनका परीक्षण होने की उम्मीद है। इसके लिए टीम रूट का सर्वे भी कर चुकी है। इनके चलने पर यात्री डेढ़ घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। अभी यह सफर पूरा करने में करीब तीन घंटे लगते हैं।
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच होंगे। इसकी अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा होगी। इसे नई दिल्ली से आगरा तक चलाया जाएगा। इससे पहले आगरा से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर रही हैं। एक भोपाल से और दूसरी खजुराहो से है। यात्रियों को नई दिल्ली से आगरा तक डेढ़ घंटे में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा 8 कोच की वंदे भारत मेट्रो ट्रेन भी चलाई जाएगी। ऐसी ट्रेन को 150-200 किमी की दूरी वाले शहरों के बीच चलाया जाना है। इसके लिए बीते दिनों 160 किमी प्रतिघंटा की गति से पलवल-वृंदावन रूट पर कवच प्रणाली का परीक्षण भी हुआ है। उम्मीद है कि जुलाई में दोनों ट्रेनों का परीक्षण भी होगा। इनका किराया अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें