ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटकों की अचानक तबीयत बिगड़ने के दो अलग-अलग मामलों में समय रहते राहत पहुंचाई गई। पहली घटना में, पश्चिम बंगाल के एसके शाहिद की पश्चिमी पार्किंग के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं मैनपुरी की 17 वर्षीय छात्रा प्रियांशी ताजमहल के भीतर चक्कर आने से गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद एएसआई के कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत परिसर की डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। दोनों ही मामलों में समय पर मदद मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई।