फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी की दुकान से दो ठगों ने उड़ाया जेवरात भरा बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। सराफा बाजार में सराफा कारोबारी की दुकान पर जेवर खरीदने का बहाना करके दो ठग 100 ग्राम सोने के जेवरात से भरा डिब्बा चुरा ले गए। ठगों के जाने के बाद जेवरात का डिब्बा चोरी होने का पता चला। सीसीटीवी में दोनों ठगों की तस्वीर रिकॉर्ड हुई है। पुलिस इस तस्वीर के आधार पर ठगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे सराफा कारोबारी एवं सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद वर्मा की दुकान पर ठगी की यह घटना हुई। आनंद वर्मा अपने छोटे भाई के इलाज के लिए दिल्ली गए थे। दुकान पर उनका भतीजा अंकित और संजीव बैठे थे। दोपहर करीब ढाई बजे उनकी दुकान पर दो ठग पहुंचे।
बाइक को दुकान से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। एक ठग दुकान पर आया। उसने संजीव और अंकित से टॉप्स दिखाने को कहा। काफी देर तक वह अलग-अलग बॉक्स में रखे टॉप्स देखता रहा। उसने कुछ बड़े टॉप्स की मांग की। संजीव ने दूसरी दुकान से बड़े टॉप्स लाने के लिए अंकित को भेज दिया।
विज्ञापन

इसी बीच ठग का दूसरा साथी भी दुकान में आ गया। इसी बीच संजीव को ठगों ने बातों में उलझा लिया और आभूषणों भरा एक डिब्बा गायब कर दिया। डिब्बा गायब करके दोनों ही ठग दुकान से चले गए। कारोबारी ने बताया कि 100 ग्राम से अधिक वजन के आभूषण बॉक्स में थे।
ठगों के जाने के बाद संजीव को कुछ गड़बड़ी होने का एहसास हुआ तो उसने अपने बॉक्स चैक किए तो उसमें एक बॉक्स गायब था। सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर ठगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें