फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़कर नगदी चोरी करने का प्रयास, दो चारों को पकड़ने में जुटी पुलिस

Thu, 03 Oct 2019 12:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चोरों ने इंदिरापुरम में एक्सिस बैंक एटीएम को बनाया निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शमसाबाद रोड स्थित इंदिरा पुरम में बुधवार तड़के चार बजे बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया। मगर, कैश बॉक्स को तोड़ने में सफल नहीं हो सके। घटना का पता चलने पर पुलिस ने जांच की। बदमाशों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिल गए हैं।
विज्ञापन


इंदिरापुरम में एक मार्केट में एटीएम है। तड़के तकरीबन चार बजे एटीएम में पैदल दो बदमाश आए। आधा घंटे अंदर रहने के बाद बाहर निकल गए। उन्होंने अपने चेहरे भी ढके हुए थे।

सुबह तकरीबन आठ बजे कैश निकालने आए लोगों को एटीएम टूटा मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर विकास जायसवाल फोर्स के साथ पहुंच गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

चोरों ने एटीएम में लगे तीन कैमरे तोड़ दिए। वहीं कैश बॉक्स को खोलने का भी प्रयास किया। एटीएम का कवर ही हटा पाए। मगर, कैश बॉक्स को नहीं खोल सके।

बाद में एटीएम केबिन में बने स्टोर रूम का गेट भी तोड़ने का प्रयास किया। इसे भी खोला नहीं जा सका। स्टोर रूम में डीवीआर रखी हुई थी। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। कैश बॉक्स नहीं खुलने की वजह से कैश सुरक्षित है। 

पहले भी हो चुकी हैं वारदात
शहर में एटीएम तोड़ने की वारदात पहली बार नहीं हुई हैं। 30 दिसंबर 2018 की रात को आवास विकास कालोनी के सेक्टर नौ में सिंडीकेट बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया गया। 14 मार्च को आवास विकास कालोनी के सेक्टर 12 में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम तोड़कर का प्रयास किया। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें