फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः प्रेम प्रसंग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, किशोरी सहित तीन हुए घायल

Thu, 03 Oct 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा जनपद में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में गालीगलौज और मारपीट के बाद जमकर फायरिंग हुई। इसमें एक किशोरी सहित तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

थाना अलीगंज के गांव में दो लोगों के बीच विवाद हो गया।

एक पक्ष ने विवाद के बाद गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमले में एक किशोरी, बालक और एक व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर भर्ती कराया गया, यहां पर एक व्यक्ति की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। एक किशोरी फर्रुखाबाद क्षेत्र में रहने वाले प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसका शक दूसरे पक्ष पर जताया जा रहा था, इसी बात को लेकर सुबह गालीगलौज हुई और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद गोलियां चलने लगीं और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि किशोरी को बरामद करके परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद झगड़ा हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर बयान दर्ज किए हैं। 

लड़की भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाने को लेकर दो पक्षों में गालीगलौज के बाद विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष ने गोलियां चला दी, इसमें एक किशोरी सहित तीन लोग घायल हुए हैं। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी गई है, आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -अजय भदौरिया, क्षेत्राधिकारी, अलीगंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें