फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दो टेंपो की टक्कर, महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली/मलपुरा। आगरा-जयपुर हाईवे पर शनिवार की शाम लेदर पार्क के पास दो टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरे टेंपो को लेकर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायलों को एसएन में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम करीब सात बजे फतेहपुरसीकरी की ओर से सवारियां लेकर एक टेंपो आगरा की ओर जा रहा था। लेदर पार्क के समीप सामने से आए एक अन्य टेंपो से उसकी टक्कर हो गई। टकराने के बाद सवारियों से भरा टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में कलवारी गांव की महिला रूपम (40) पत्नी राजेश कुमार और एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि संजय (32)निवासी सहारा मलपुरा, काजल किन्नर (26) निवासी किरावली ,संजय (35) निवासी सुचेता समेत चार लोग घायल हो गए। एसओ मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। सभी घायलों को एसएन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें