फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि: दो केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शनिवार से शुरू हो गया। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित दाऊदयाल वोकेशनल इंस्टीट्यूूट और सेठ पद्मचंद जैन प्रबंध संस्थान में पहले दिन मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन के लिए खंदारी परिसर में ही दस केंद्र बनाए गए हैं, बाकी केंद्रों पर अगले हफ्ते मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन समन्वयक प्रो. बिंदुशेखर शर्मा के मुताबिक दाऊदयाल वोकेशनल इंस्टीट्यूट खंदारी में केंद्र समन्वयक प्रो. संतोष बिहारी शर्मा और डॉ. पुष्पेंद्र सिंह की देखरेख में मूल्यांकन शुरू हुआ है। जबकि, सेठ पद्म चंद जैन प्रबंध संस्थान में समन्वयक प्रो. शरद उपाध्याय और डॉ. प्रमोद कुमार की देखरेख में शुरू हुआ। हालांकि, पहले दिन परीक्षकों की संख्या कम रही। एक केंद्र पर सात और एक चार परीक्षकों ने ही मूल्यांकन कार्य किया। दोपहर 12:00 बजे कॉपियों के बंडल मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे।
प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के आदेश पर मूल्यांकन कार्य की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षा का काम कर रही एजेंसी को ही कॉपियों के बंडल मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाने, परीक्षकों की टेबल पर रखवाने, मूल्यांकन केंद्रों पर सफाई करवाने, मूल्यांकन केंद्रों को सुबह खोलने और शाम को ताला लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को कॉपियों के बंडल एजेंसी का ही स्टाफ लेकर पहुंचा। मूल्यांकन के दौरान मौजूद रहा और शाम को ताला भी लगाया। पहले विश्वविद्यालय का स्टाफ ही बंडल उतारने, परीक्षकों तक पहुंचाने और मूल्यांकन केंद्रों में सफाई का काम करता था।
विज्ञापन

प्रो. बिंदु शेखर शर्मा ने बताया कि कॉपियां विलंब से पहुंचने से मूल्यांकन कार्य दोपहर से शुरू हो चुका है। सोमवार से मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की संख्या बढ़ जाएगी। सोमवार-मंगलवार तक स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में भी मूल्यांकन कार्य शुरू कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें