आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के किरावली में दिनदहाड़े दो किशोरियों का अपहरण हो गया। इस खबर के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में किशोरियों को मुक्त कराने के लिए पुलिस टीम सक्रिय हुई। हालांकि पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
बताया गया है कि थाना अछनेरा के किरावली के वार्ड नंबर तीन वाककला मौनी बाबा मंदिर के समीप दो किशोरियां अपने प्लाट में पशुओं को चारा डालने गई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें एक वाहन में जबरदस्ती खींच लिया। मौके पर मौजूद भीड़ को जब ये पता लगा तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
वहीं परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। शक के आधार पर एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।