शव देखने के लिए उग्र हुए परिजन
गौदाम चौकी प्रभारी रीतेश ठाकुर ने लोगों को समझाकर लोगों को सड़क से हटवाया। इस दौरान जीटी रोड पर 10 मिनट तक यातायात बाधित रहा। शव को देखने के लिए परिजन उग्र हो रहे थे। सूचना पर सीओ सिटी कालू सिंह, कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा, कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को समझाया और ताला खुलवाकर दो-दो कर व्यक्तियों को अंदर भेज शव देखने का मौका दिया।
सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि हाइड्रा की टक्कर से साइकिल सवार दो किशोरों की मौत हुई है। परिजन शव को देखने के लिए जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे। बाद में उन्हें शव को दिखा दिया। चालक हाइड्रा छोड़कर भाग गया है। परिजन की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।