फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः तेज रफ्तार कार का कहर, एक्सप्रेसवे के किनारे दो किशोरियों को कुचला

Sat, 05 Oct 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर कार के रौंदने से किशोरी की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम पांच बजे एक्सप्रेसवे पर बलदेव के गांव गढ़सौली (माइल स्टोन-133) के पास कार की टक्कर से दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों किशोरियां बकरी चराने के लिए एक्सप्रेस की तरफ गई थीं। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने कार और चालक को पकड़ लिया। दोनों के शव कब्जे में लिए।
विज्ञापन


थाना बलदेव के गांव गढ़सौली निवासी हरिओम की 13 साल की बेटी पूनम और महेंद्र सिंह की 16 साल की बेटी किरन (कल्लो) शुक्रवार को बकरी चराने के लिए एक्सप्रेसवे के पास गई थीं। दोनों की एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे आकर बैठ गईं।

शाम पांच बजे दिल्ली की तरफ से आ रही कार ने दोनों किशोरियों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत की खबर पर ग्रामीण दौड़ पड़े। पुलिस ने दोनों किशोरियों के शव को कब्जे में लेकर कार चालक और कार को पकड़ लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर किशोरियों की मौत की खबर से दोनों के घरों में कोहराम मच गया। दोनों के परिवार काफी निर्धन बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि कार चालक उदयवीर पुत्र नाथूराम निवासी 100 ए न्यू सुरक्षा बिहार आगरा को पकड़ लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें