कासगंज के श्री गणेश इंटर कॉलेज में अंडर 19 खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में राणा इंटर कॉलेज ढोलना और बालिका वर्ग में द्रौपदी देवी जाजू सरस्वती विद्या मंदिर विजेता बने। चयनित टीमें मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
कासगंज। माध्यमिक विद्यालयों की खो-खाे प्रतियोगिता श्री गणेश इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। अंडर 19 बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। दो टीमों को मंडल स्तर के लिए चयनित कर लिया गया।
विज्ञापन
विद्यालय प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे तथा जिला क्रीडा प्रभारी समीक्षा सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। अंडर 19 बालक वर्ग में राणा इंटर कॉलेज ढोलना की टीम विजेता रही जबकि श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज की टीम उपविजेता बनी। बालिका वर्ग में द्रौपदी देवी जाजू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम विजेता और राणा इंटर कॉलेज ढोलना की टीम उपविजेता रही।
जिला क्रीडा प्रभारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 30 सितंबर को अलीगढ़ में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक दल में अंजली, अमन सिंह, अरुण गौतम, नीटू, मनवीर, अरविंद, राजकुमार, प्रभात शामिल रहे। संवाद