फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कस्तूरबा की छात्राओं ने समझा बैंक का कामकाज

सार

कासगंज में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने एसबीआई मुख्य शाखा का शैक्षिक भ्रमण किया। बैंकिंग प्रक्रियाओं और नोटों की पहचान की जानकारी दी गई। छात्राओं ने व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया।
विज्ञापन
फोटो 16 कासगंज स्टेट बैँक शाखा में शै​क्षिक भ्रमण के दौरान  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर  - फोटो : रामलीला मंचन करते फिल्मी कलाकार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। कस्तूरबा गांंधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) मुख्य शाखा का भ्रमण किया। बैंक में छात्राओं को बैंकिंग संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक विष्णु पोरवाल ने छात्राओं को बैंक के कामकाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को रुपये जमा करने के लिए भरी जाने वाली पर्ची, निकासी के लिए भरी जाने वाली पर्ची व चेक भरने के बारे में बताया। पासबुक, एटीएम कार्ड का उपयोग करने की विधि भी बताई। इसके अलावा असली और नकली नोट की पहचान, पैसे की सुरक्षा और ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में भी जानकारी दी। छात्राओं ने प्रबंधक से कई प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने उत्तर दिया। वार्डन नीलिमा शर्मा ने कहा कि शैक्षिक यात्राएं बच्चों को किताबों से बाहर की दुनिया से जोड़ती हैं और उन्हें व्यवहारिक ज्ञान सिखाती हैं। इस दौरान प्रवीणा दीक्षित सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें