फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बॉक्सर माइक टायसन ने किया ताज का दीदार, बोले- बेहद खूबसूरत है प्यार की ये इमारत

Sun, 17 Nov 2024 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

दुनिया के सबसे चर्चित बॉक्सरों में शुमार माइक टायसन ने पत्नी संग ताज का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने ताज के साथ खूब फोटो ग्राफी भी कराई। 

 
विज्ञापन
बॉक्सर माइक टायसन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे चर्चित बॉक्सरों में शुमार माइक टायसन 30 सितंबर 2018 को अपनी पत्नी लाकिया स्पाइसर के साथ ताजमहल देखने आगरा आए थे। ताज का दीदार करने के बाद उनके मुंह से पहला शब्द ‘शानदार’ निकला था। माइक टायसन एक बार फिर चर्चा में आए हैं। वह 19 साल बाद शनिवार को फिर बॉक्सिंग रिंग में उतरे और अपनी उम्र से 31 साल छोटे जैक पॉल से मुकाबला किया।
विज्ञापन


जैक पॉल अमेरिका के हैं। यह मुकाबला टेक्सास के एटी एंड टी स्टेडियम में हुआ। माइक टायसन की आंखों में वहीं जुनून था जो 90 के दशक में दिखता था। उन्होंने रिंग में वापसी कर फैंस के दिलों पर राज किया। 2005 में उन्होंने आखिरी प्रोफेशनल फाइट खेली थी। इस फाइट का लाइव प्रसारण नेटफ्लिक्स पर किया गया था। फैंस के जुनून का आलम ऐसा था कि नेटफ्लिक्स का सर्वर करीब 6 घंटे तक प्रभावित रहा।

44 मुकाबले नॉकआउट जीते
अपने खेल के कॅरिअर में माइक टायसन ने 58 फाइट लड़ीं जिसमें से 50 में जीत हासिल की। उनमें 44 मुकाबले नॉकआउट जीते। 1986 में उन्होंने सबसे युवा हैवीवेट चैंपियन बनने का इतिहास रचा, जो आज भी रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


एक लैजेंड खिलाड़ी हैं
इंटरनेशनल बॉक्सर ब्रजेश मीणा ने बताया कि माइक टायसन एक लैजेंड खिलाड़ी हैं। एक साल पहले वर्ष 2023 में उज्बेकिस्तान में डब्लू बी सी कन्वेंशन में मुलाकात हुई थी। उनको देखकर ही मेरा सपना पूरा हो गया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें