फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: लूट की बाइक बेचने जा रहे थे शातिर, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे: तीसरे की जारी तलाश

Tue, 10 Nov 2026 11:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस ने सुमित और सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लूट का खुलासा हुआ। दोनों ने अपने साथी रिंकू के साथ मिलकर बाइक लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना बरहन पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए लूटी गई बाइक सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल एक अन्य अभियुक्त अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 7 नवंबर को खुशालपुर तिराहे के पास अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से अपने गांव जा रहे धीरज पुत्र शैलेन्द्र निवासी यूसुफपुर थाना बरहन को रोककर बाइक लूट ली थी। पुलिस ने धीरज के पिता शैलेन्द्र की तहरीर पर 9 नवंबर को थाना बरहन में बाइक छिनैती में प्राथमिकी दर्ज की थी। 

घटना का खुलासा होने के बाद इसे लूट की धाराओं में परिवर्तित किया गया है। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चूहरपुर जटउआ तिराहे से सुमित और सचिन निवासी खुशालपुर थाना बरहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब दोनों ने अपने साथी रिंकू के साथ मिलकर बाइक लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त बाइक बेचने ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। फरार अभियुक्त रिंकू उर्फ देश दीपक उर्फ गलकटा उर्फ उदल सिंह निवासी खुशालपुर की तलाश की जा रही है। अभियुक्त सचिन के खिलाफ थाना जलेसर जिला एटा व थाना बरहन में पहले से भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें