फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दो छात्र लापता: कोचिंग के लिए घर से निकले थे जुड़वां भाई, वापस नहीं लाैटे; पुलिस कर रही तलाश

Mon, 17 Aug 2026 10:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में दो छात्रों के लापता होने से सनसनी फैल गई। दोनों छात्र जुड़वां भाई हैं। कोचिंग से घर नहीं लाैटने पर पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
आगरा में दो छात्र लापता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में घर से कोचिंग के लिए निकले जुड़वां भाई लापता हो गए। परिजन देररात तक  दोनों भाइयों की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस भी दोनों भाइयों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


बिक्रमपुर के रईस पाल यादव किसान हैं। उनके 13 साल के जुड़वां बेटे हर्ष एवं वर्धन बाह के आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कालेज में 8 वीं के छात्र हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह 7 बजे घर से कोचिंग करने के लिए बाह के लिए निकले थे। 

दोपहर में घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परेशान परिवार कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक के पास पहुंचे तो पता चला कि कोचिंग में पहुंचे ही नहीं। चिंतित परिवार देर रात जुड़वां भाइयों की खोजबीन जुटा हुआ था। दोनों बाह में सड़क के आसपास देखे गये हैं। परिजन ने पुलिस से भी गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस भी दोनों भाइयों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-आस्था का सैलाब: कैलाश मेले में उमड़ा भक्तों का हुजूम, टूट गए भीड़ के रिकाॅर्ड; शिवभक्ति की अनूठी तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें