फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोचिंग पढ़ रहे दो छात्रों पर टूटी ऐसी आफत, मचा बवाल...खून से सने चेहरे, खौफनाक मंजर देख दहल गए लोग

Mon, 10 Feb 2025 06:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कोचिंग पढ़ रहे छात्रों पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। उन्हें कोचिंग से खींचकर बाहर निकाल लिया। इस दौरान बेरहमी से दोनों छात्रों की पिटाई की। खून से लथपथ छात्र जमीन पर गिर पड़े। सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर भाग निकले। 

 
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा घायल छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली कस्बे के सेमरा रोड पर कोचिंग पढ़ रहे दो छात्रों पर दूसरे गांव के युवकों ने हमला कर दिया। दोनों छात्रों को कोचिंग से बाहर खींचकर डंडों से पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार की घटना की रविवार को शिकायत की गई।
विज्ञापन


नगला अर्जुन गांव निवासी छात्र पंकज ने पुलिस को बताया कि वह शिवाय इंटर काॅलेज में पढ़ता है। दो दिन पूर्व स्कूल में दूसरे गांव के एक छात्र से विवाद हो गया था। शुक्रवार की शाम वह और उसका दोस्त निखिल सेमरा रोड पर कोचिंग में पढ़ रहे थे। तभी दूसरे गांव का छात्र साथियों के साथ कोचिंग में आ गया। पंकज को कोचिंग से खींचकर डंडों से पीटा। बचाने आए निखिल की भी पिटाई की।

दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हमले का वीडियो वायरल
छात्रों पर हमले का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ युवक छात्रों की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। दोनों छात्रों के गिरने के बाद भी हमलावर उनको पीटते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें