फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय हिन्दी संस्थान से जापान और साउथ कोरिया के छात्र लौटेंगे, थाईलैंड की छात्रा पूरी तरह स्वस्थ्य

Wed, 01 Apr 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय हिंदी संस्थान से विदेशी छात्र-छात्राओं को उनके देश बुलाया जा रहा है। जापान के दो और साउथ कोरिया के दो छात्र वापस जाएंगे। संस्थान को इस संबंध में दूतावास से पत्र प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन


केंद्रीय हिंदी संस्थान में इस समय 27 देशों के 87 विदेशी छात्र-छात्राएं हैं। मीडिया समन्वयक डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि जापान के दो छात्रों को चार अप्रैल को वापस जाना है। जापान का विमान दिल्ली में आएगा।

मंगलवार को साउथ कोरिया के दो छात्रों के संबंध में भी दूतावास का पत्र मिला। तीन से आठ अप्रैल के बीच ये कभी भी जा सकते हैं। संस्थान में कक्षाएं नहीं लग रही हैं। छात्राओं को बिना वार्षिक परीक्षा कराए सत्र परीक्षाओं के आधार पर उत्तीर्ण करने की योजना बनाई गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. नंद किशोर
विज्ञापन

पांडेय के मुताबिक जिन छात्रों के संबंध में दूतावास से पत्र प्राप्त होगा, उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

थाईलैंड की छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ
केंद्रीय हिंदी संस्थान में 20 दिन पहले थाईलैंड से लौटी छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ है। केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. नंद किशोर पांडेय ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल में छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि छात्रा को किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। 

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच थाईलैंड से केंद्रीय हिंदी संस्थान में छात्रा के लौटने पर बाकी छात्र-छात्राओं में डर का माहौल था। संस्थान के निदेशक के मुताबिक छात्रा कोविड-19 प्रभावित देशों से नहीं आई थी, इसका एयरपोर्ट पर भी परीक्षण किया गया था, रिपोर्ट ठीक थी। फिर भी संस्थान में आने पर छात्रा को एहतियात के तौर पर अलग कक्ष में रखा गया था। स्थानीय चिकित्सकों से स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें