फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शराब-बिरयानी बेचते पकड़े छह लोग, मंटोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Wed, 01 Apr 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शाहगंज और मंटोला में पकड़े गए छह लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान शाहगंज में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा। इनमें से दो लोग बार से शराब बेच रहे थे तो एक बिरयानी खिला रहा था। एक फोटो स्टेट की दुकान खोले था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की। वहीं मंटोला में भी दो लोगों को धारा 144 के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पृथ्वीनाथ फाटक के पास सोनम बार है। 24 मार्च को बार का पीछे का गेट खुला हुआ था। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गेट से शराब बेची जा रही थी।

इस पर बार मालिक केदार नगर निवासी भवानी शंकर और नौकरी गढ़मुक्खा, कागारौल निवासी जयप्रकाश को पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ धारा 188 और आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र में 26 मार्च को फोटो एस्टेट की दुकान खोलने पर नगला पुलिया निवासी संदीप कुमार को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 29 मार्च को सराय ख्वाजा में घर के पास इमरान बिरयानी बेच रहा था।

इस पर पुलिस ने इमरान को पकड़ लिया। उसके खिलाफ भी धारा 188 में मुकदमा दर्ज किया गया।  वहीं मंटोला स्थित पुलिया के पास बगिया में मीट विक्रेता बबलू और कमरुद्दीन 29 मार्च को अपने घरों के बाहर भीड़ इकट्ठा किए थे।

इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर लोग भाग गए। दोनों विक्रेता नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें