फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल से लौट रहे दो छात्रों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक को आगरा रेफर

Wed, 11 Feb 2026 09:55 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

छात्रों को बुधवार दोपहर दो छात्रों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़  कस्बे के विद्यालय से वापस लौट रहे छात्रों को बुधवार दोपहर दो छात्रों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजन अमर सिंह ने बताया कि उनका पौत्र अभिषेक पुत्र अरुण निवासी ऊंटगिरी कस्बा स्थित विद्यालय में 12वीं का छात्र है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अपने साथी छात्र नीरज पुत्र मुकेश निवासी पहाड़ी के साथ पैदल घर लौट रहा था। कस्बा के डूंगरवाला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।

हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खेरागढ़ में भर्ती कराया। परिजन और स्कूल स्टाफ भी अस्पताल पहुंच गया। अधीक्षक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि घायल नीरज को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन आगरा के निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें