फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एमबीबीएस की परीक्षा में 'मुन्नाभाई', नकल करते पकड़े गए दो छात्र, जूतों में छिपाकर लाए थे पर्चियां

Tue, 01 Nov 2022 01:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एमबीबीएस की परीक्षा में पकड़े गए दोनों छात्र टूंडला स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं। विश्वविद्यालय के सचल दल ने दोनों की कॉपियां को सील कर दिया है। 
विज्ञापन
सदल दल ने छात्रों की कॉपियों को किया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी (आईआईटी) में चल रही एमबीबीएस की परीक्षा में दो नकलची पकड़ में आए। ये छात्र एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला के हैं। ये जूतों में पर्चियां छिपाकर लाए थे। सचल दल ने नकल सामग्री और कापियां सील कर दी हैं। इसकी रिपोर्ट कुलपति को भेजी है।
विज्ञापन


सचल दल के प्रभारी प्रो. पीके सिंह ने बताया कि खंदारी स्थित आईईटी में एमबीबीएस की पूरक परीक्षाएं चल रही हैं। इसमें चार मेडिकल कॉलेज के छात्र परीक्षा दे रहे थे। करीब पौने ग्यारह बजे कक्ष के निरीक्षण करने पर सचल दल की जांच में दो छात्र संदिग्ध नजर आए। इनकी सघन जांच करने पर जूते उतरवाए तो इसके अंदर पर्चियां निकलीं। इनके पूछने पर इनके नाम सद्दाम अली सिद्दिकी और सलामुद्दीन शेख बताया। आई कार्ड और प्रवेश पत्र भी यही नाम दर्ज थे। ये एमबीबीएस 2019 बैच द्वितीय प्रोफेशनल के छात्र हैं। नकल सामग्री और कापियों को सील करते हुए छात्रों को यूएफएम ( अन फेयर मींस) में बुक कर दिया है। कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को भी इसकी रिपोर्ट दी है। 
 

चार कॉलेजों के 83 छात्र दे रहे हैं परीक्षा

आईईटी निदेशक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि आईईटी में एसएन मेडिकल कॉलेज, एफएच मेडिकल कॉलेज, मथुरा के केएमएम कॉलेज और केडी मेडिकल कॉलेज के 83 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। कक्ष में प्रवेश से पहले महिला और पुरुष शिक्षकों की टीम ने सघन जांच की। लॉकेट, घड़ी, मोबाइल, बेल्ट समेत अन्य प्रतिबंध सामग्री को बाहर ही रखवाया गया। दो नकलची पकड़े हैं, इनकी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए रिपोर्ट कुलपति को भेजी है।

ये भी पढ़ें - Agra University: पूर्व कार्यवाहक कुलपति प्रो. विनय पाठक के कामों की जांच में जुटी एसटीएफ, खुलेंगे कई राज

 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें