फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर डाली आपत्तिजनक तस्वीरें, दहशत में नाबालिग बहनें, पड़ोसी पर शक

Mon, 30 Jul 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के मोबाइल फोन हैक कर उनकी फोटो को सोशल साइट पर डाल दिया गया। उनके फोन नंबर तक दे दिए गए। अब लोग उन्हें फोन कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ितों ने अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए हैं। दोनों बहनें इतनी दहशत में हैं कि उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया है। परिजन भी सहमे हुए हैं।

इस मामले में एफआईआर एत्माद्दौला थाना में दर्ज करा दी गई है। परिजनों की कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस कतई गंभीर नहीं है। लड़कियां नाबालिग हैं, लेकिन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया है।
Trending Videos

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

शक है कि पड़ोस के एक युवक ने यह शर्मनाक करतूत की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करना तो दूर उससे पूछताछ तक नहीं की है। किसी महिला अधिकारी को पीड़ित के घर भेजकर या उन्हें अपने पास बुलाकर हौसला तक नहीं दिया गया है। 

पीड़ित बहनों की मां ने बताया कि बेटियां न स्कूल जा पा रही हैं और न ही घर से बाहर निकल रही हैं। किसी दरिंदे ने बेटियों के फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बना लिए हैं, इन्हें सोशल साइट पर शेयर किया जा रहा है। 

इन पर भद्दे कमेंट आ रहे हैं। पुलिस की ढिलाई का यह हाल तब है, जबकि अश्लील वीडियो, मैसेज को नष्ट कर इनके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इस समय ऑपरेशन डिस्ट्रॉय चल रहा है।
विज्ञापन

सीएम से की जा चुकी शिकायत

अधिवक्ता सुरेश चंद सोनी ने इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी है। जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। एसएसपी ऑफिस में दरखास्त दी है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई के लिए संजीदा नहीं हुई है। 

इससे पहले इस तरह की घटना मथुरा में हो चुकी है। वहां कई छात्राओं के फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाए गए और उन्हें पोर्न साइट पर डाल दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें