तभी दिहुली और नगला बुधुआ के बीच से गुजरने वाले रजबहा के पास से गुजरते समय अचानक रहनुमा का पैर फिसल गया और वह रजबहा में जा गिरी। बहन को डूबता देख साजिया भी बचाने के लिए कूद गई। दोनों बहनें गहराई में चली गईं और कुछ देर में उनकी पानी में डूब कर मौत हो गई। जानकारी होने के बाद जब तक आसपास के लोगों ने दोनों बहनों को बाहर निकाला।
तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बच्चियों के शव देख माता-पिता की चीख निकल गई। परिजन शवों को घर लेकर पहुंचे। उधर सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रजबहा में डूबने से मृत दोनों बहनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
रजबहा में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। - संतोष कुमार, सीओ करहल