फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में दो पक्षों में मारपीट, पुजारी समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में शुक्रवार की शाम भागवत कथा के भंडारे में पूड़ियां खत्म के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें पुजारी समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। ो
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नंदलालपुर स्थित राधाकृष्ण ऑक्सीजन गैस एजेंसी की ओर से भागवत कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था। शुक्रवार की शाम भंडारे में मनोज और विकास निवासी नाउ की सराय प्रसाद के लिए पहुंचे थे। तभी पूड़ी खत्म हो गई। इस पर मनोज ने माइक पकड़कर भंडारा समाप्त होने की घोषणा कर दी। जिस पर मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने विरोध जताया। उन्होंने बताया कि अभी पूड़ी बन रही है। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि थोड़ी देर बाद मनोज कुछ और लोगों के साथ पहुंचा और मंदिर के पुजारी की पिटाई कर दी। इससे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें मारपीट होने लगी। पथराव भी किया गया। मारपीट में ओम प्रकाश, उनका भाई सुरेश और अशोक घायल हो गए। पुलिस ने मंदिर के पुजारी थानाध्यभ अवधेश गौतम ने बताया कि ओमप्रकाश की तहरीर पर मनोज और विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है
विज्ञापन

भंडारे में दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें दोनों तरफ के लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो थाना पुलिस तक भी पहुंचा। बताया जाता है कि इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें