बेवर। अमर शहीद इंटर कॉलेज के सामने नगर पंचायत की दुकान पर कब्जे के लिए रविवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष के सर्वेश गुप्ता निवासी मोहल्ला ब्रहृमनान ने बताया कि रविवार दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां आए और न्यायालय में चल रहे विवाद के खारिज होने की बात कहते हुए झगड़ा करने लगे। दुकान खाली करने का दगाव बनाते हुए पिटाई की गई। दुकान का सामान फेंक दिया और ताले डाल दिए। दूसरे पक्ष से संतोष कुमार ने शिकायत में बताया कि नगर पंचायत ने उन्हें वर्ष 2017 में दुकान आवंटित की थी। इस पर विपक्षी कब्जा किए हुए हैं। 3 अक्तूबर को अनुपस्थिति के चलते कोर्ट में वाद खारिज कर दिया गया है। वह अपनी साइकिल की दुकान पर बैठे थे, तभी नामजद लोगों ने आकर गाली गलौज करते हुए दुकान खाली करने दबाव बनाया। उनकी पिटाई की गई, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।