फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक अंकित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकोला। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव उजरई निवासी 18 वर्षीय अंकित की बृहस्पतिवार सुबह डंपर की टक्कर से मौत हो गई। अंकित अपने बड़े भाई ओमप्रकाश को मोटरसाइकिल से मलपुरा छोड़कर घर लौट रहा था। डंपर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को जिला अस्पताल आगरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें