फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर बिकरू कांड व पुलवामा के शहीद के नाम से जाने जाएंगे आगरा के दो मार्ग

Wed, 04 Nov 2020 11:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जिला प्रशासन ने सितंबर में शासन को भेजा था प्रस्ताव
  • राज्यपाल से मिली स्वीकृति
  • सड़कों के नए नामकरण की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
शहीद बबलू कुमार और कौशल किशोर रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद से रिहावली तक 15 किलोमीटर लंबे जिला मार्ग का नाम कानपुर कांड में शहीद सिपाही बबलू कुमार और आगरा से शमसाबाद- राजाखेड़ा तक चार किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का नाम जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान कौशल कुमार रावत के नाम पर रखा जाएगा। 
विज्ञापन



जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने बताया दोनों शहीदों के नाम पर सड़क मार्ग के नाम रखने का प्रस्ताव सितंबर में शासन को भेजा था। राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के नए नामकरण की अधिसूचना जारी कर दी है। 

जिले में आगरा को शमसाबाद राजाखेड़ा से कहरई कौलक्खा होकर चार किलोमीटर सड़क एडीआई मार्ग तक जाती है। इसका नाम आतंकी हमले में शहीद कौशल के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें