उप निरीक्षक चंद्रपाल, कॉन्स्टेबल विजय कुमार
मथुरा जनपद के थाना बरसाना में डायल 100 पर तैनात उप निरीक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वो एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। वहीं औरैय्या में एसपी के कार्यालय में तैनात हेड कॉन्स्टेबल की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
थाना लाइनपार के संतनगर कैप्टन स्कूल के पास निवासी चंद्रपाल (58) पुत्र कल्लू सिंह अहेरिया मथुरा के थाना बरसाना में डायल 100 गाड़ी पर तैनात थे। 27 अप्रैल को उनकी तबियत खराब हो गई थी। साथी पुलिसकर्मी धनीराम गौतम ने उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।
पिछले सात दिनों से उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान उप निरीक्षक चंद्रपाल की मौत हो गई। उप निरीक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने चंद्रपाल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि उप निरीक्षक चंद्रपाल ने अपने दो बेटे राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार एवं एक बेटी सीमा की शादी कर दी थी। जबकि दो बेटा अजय व सुनील एवं बेटी रीना पढ़ाई कर रही है। ढाई माह पूर्व चंद्रपाल की पत्नी शकुंतला देवी की मौत हो गई थी।