घायलों को अस्पताल ले जाते यूपीडा के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में रक्षाबंधन के दिन हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। राखी बंधवाकर घर लौट रहे बाइक सवार दो भाई हाईवे पर बस की चपेट में आ गए। इससे एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
वहीं दूसरा हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। इसमें बकरीद मनाकर लौट रहे कानपुर निवासी परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीन बच्चे घायल हो गए।
पहला हादसा शिकोहाबाद क्षेत्र में एनएच टू पर हुआ। गुरुवार को जसराना के गांव बनियात निवासी दो भाई नीरज जैन (32 और सनी (26) राखी बंधवाकर अपनी सिरसागंज स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहे थे।
शिकोहाबाद के पास इनकी बाइक बस की चपेट में आ गई। हादसे में नीरज जैन की मौत हो गई, जबकि सनी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।