पुलिस की गिरफ्त में छात्रा से दुष्कर्म मामले के आरोपी।
- फोटो : पुलिस की गिरफ्त में छात्रा से दुष्कर्म मामले के आरोपी।
कुरावली। नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद होटल में दुष्कर्म के आरोपी और साथी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन पर धमकाने, सबूत मिटाने की कोशिश का भी आरोप है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज केस में आरोप लगाया कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग पुत्री को 18 सितंबर के दिन देवन सिंह रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले गया। वहां से उसे होटल ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर पुत्री से दुष्कर्म किया था। पुत्री होश में आई तो उसे शिकायत नहीं करने की धमकी देकर रास्ते में छोड़ गए थे। पुत्री की हालत बिगड़ गई और रक्तस्राव होने लगा, तब देवन साथी शिवम के साथ गाड़ी लेकर आया और एक नर्स से इंजेक्शन लगवाया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो शहर के निजी नर्सिंग होम में लेकर आया और वहां आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। मंगलवार को एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि दोनों ही आरोपी देवन और शिवम को कस्बा में केसी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर पूछताछ की गई, इसके बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों आरोपी जेल भेजे गए हैं।