कासगंज कछला गंगाघाट पर युवकों के गंगा में डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोमवार को दोपहर के समय कछला गंगाघाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से तीन युवक डूब गए। चीखपुकार सुनकर एक युवक को घाट पर मौजूद गोताखोरों ने बचा लिया। जबकि एक युवक का शव गोताखोरों ने प्रयास करके बरामद कर लिया है और एक युवक लापता हैं।
बताया गया कि तीन युवक राहुल शर्मा, सचिन यादव व सोनू मूल निवासी मऊआ खेड़ा थाना सदर आगरा के रहने वाले हैं। ये युवक कासगंज में मजदूरी करते हैं। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश का दिन होने के कारण तीनों लोग गंगास्नान करने चले गए। जहां गहरे पानी में जाकर तीनों ही डूबने लगे। गोताखोरों ने सोनू को बचा लिया। मामले की सूचना पर बदायूं जनपद के कछला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। सायं तक गोताखोरों ने प्रयास करके एक युवक राहुल के शव को बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे लापता युवक सचिन की तलाश की जा रही है।