फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के चक्कर में रोडवेज बस ने मारी टेंपो को टक्कर, दो लोगों की मौत

Fri, 18 Jan 2019 11:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
इसी रोडवेज बस ने टेंपों को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर खंदौली क्षेत्र के ग्राम नंदलालपुर के समीप गुरुवार की रात हाथरस की तरफ से आ रही फाउंड्री नगर डिपो की बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे टेंपो में भीषण टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


बस की चपेट में आने से टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करने के साथ ही हंगामा भी किया। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने समझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त टेंपो में फंसे शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद हंगामा

खंदौली थाना क्षेत्र के नंदलाल पुर निवासी बेनामी (28) पुत्र बाबूलाल आगरा गंज में टेंपो चलाता था। गुरुवार की रात वो आगरा से गांव नंदलालपुर आ रहा था। टेंपो में उसके साथ गांव निवासी जितेंद्र (26)पुत्र  भगवती भी था। 

जितेंद्र गंज में ही पल्लेदारी करता था। टेंपो जैसे ही ग्राम नंदलालपुर के समीप पहुंचा। हाथरस की तरफ से आ रही फाउंड्री नगर डिपो की रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में  टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। 

हादसे में टेंपो सवार चालक बेनामी और मजदूर जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से टेंपो में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को हुई, तो वे भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर शवों को न पाकर लोगों ने हंगामा कर दिया। बस में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें