फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 14 Oct 2024 11:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के रुनकता हाईवे पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा रविवार रात और दूसरा सोमवार दोपहर का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। खबर पाकर रोते बिलखते घरवाले पहुंचे।  

विज्ञापन


विश्वकर्मा कॉलोनी, बदरपुर, नई दिल्ली निवासी विजय कुमार (60) बाइक से आगरा की ओर जा रहे थे। हाईवे पर सींगना कट के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे थाना सिकंदरा के गांव खड़वाई निवासी शिशुपाल (40) हीरालाल की प्याऊ के समीप पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए। शिशुपाल की मौके पर मौत हो गई। परिजन ने बताया कि शिशुपाल की पत्नी की दो माह पहले मौत हुई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें