मथुरा में भीषण गर्मी जानेलवा साबित हो रही है। गुरुवार को भीषण गर्मी में ब्रज 84 कोस की परिक्रमा कर रहे मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु और मगोर्रा क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई।
श्रद्धालु के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान गोविंद प्रसाद सोनकिया पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी कलरा टीकमगढ़ थाना अलीरा पलेरा मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
गोविंद ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करते समय गुरुवार सुबह 10 बजे नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मानागढ़ी पहुंचे थे। जहां तेज गर्मी के कारण वह अचानक सड़क पर गिर गए।