फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भयानक हादसा: कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, 40 मीटर तक घसीटा; पति-पत्नी की माैत

Fri, 10 Jul 2026 07:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में शुक्रवार शाम भयानक हादसा हुआ। हाईवे पर आईएसबीटी के सामने कंटेनर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में दो की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हाईवे पर आईएसबीटी कट पर शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसे में दंपती की जान चली गई। सर्विस रोड से हाईवे पर आने के दाैरान पीछे से आते तेज रफ्तार कंटेनर ने दोनों को बाइक सहित 40 मीटर तक घसीटता ले गया। दिल दहलाने वाले हादसे से अफरातफरी मच गई। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने ब्रेक लगाए। घटना के बाद जाम लग गया। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना शाम तकरीबन 6:40 बजे की है। सिकंदरा के नगला छीतर निवासी 41 वर्षीय अजय सिंह सिकरवार मजदूरी करते थे। वह पत्नी पूजा के साथ बाइक से घर आ रहे थे। वह खंदारी स्थित सर्विस रोड होते हुए आईएसबीटी की तरफ आए। आईएसबीटी कट से अजय ने बाइक को हाईवे की तरफ लिया। यहां पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण बैरिकेडिंग लगी हुई है। यहां पर अवैध तरीके से बसों का ठहराव होता है। अजय के बाइक को हाईवे पर लाते ही तेज गति से आ रहे कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया।
 

इसके बावजूद चालक ने कंटेनर को नहीं रोका। पति-पत्नी और बाइक फंस गए। वह उन्हें घसीटता हुआ ले गया। यह देखकर लोगों की चीख निकल गई। बाद में कुछ राहगीरों ने शोर मचाया। चालक से कंटेनर रोकने की कहने लगे। 40 मीटर आगे चालक ने ब्रेक लगाए। तब तक अजय की माैत हो गई। वहीं पूजा गंभीर घायल हो गईं। उन्हें किसी तरह लोग अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी भी मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर एसीपी अमीषा सिंह पहुंच गईं। पुलिस ने कंटेनर को जब्त किया। चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ही जाम खुलवाया जा सका। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाइक के नंबर से मृतकों की पहचान हो सकी। घटना की जानकारी से अजय सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। एसीपी ने बताया कि चालक कागाराैल के नगला परमसुख का रहने प्रदीप कुमार है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 

कई लोगों की जान ले चुका है ब्लैकस्पाट
हाईवे का आईएसबीटी कट कई लोगों की जान ले चुका है। इसलिए इसे ब्लैकस्पाॅट के रूप में चिह्नित किया गया है। कई साल पहले फ्लाईओवर बनकर तैयार हुआ था। मगर हाईवे पर हादसे नहीं रुक सके। कट पर बड़ी संख्या में रोडवेज बसों का ठहराव अवैध तरीके से होता है। इस वजह से फ्लाईओवर से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों का अंदाजा दो पहिया वाहन चालकों को नहीं रहता है। एक तरफ जाम लगता है तो दूसरी तरफ हादसे का खतरा बना रहता है। यहां पर लोग सड़क भी पार करते हैं। इस दाैरान ही वाहनों की चपेट में आने से जान भी चली जाती है।
 
विज्ञापन

मेडिकल छात्रों की गई थी जान
नवंबर 2025 में आईएसबीटी से पहले फ्लाईओवर पर दो मेडिकल छात्रों की मृत्यु हो गई थी। वह सर्विस रोड और हाईवे के बीच में बने डिवाइडर से बाइक सहित टकरा गए थे। दोनों की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद सर्विस रोड और हाईवे के बीच कट पर बैरिकेडिंग की गई थी। सुरक्षा के लिए सफेद पट्टी भी बनाई गई थी। अब इससे आगे के कट पर हादसा हो गया। यहां पर सुरक्षा के इंतजाम न होने से हादसे को जिम्मेदार माना जा रहा है।

मेट्रो का काम बना मुसीबत
सिकंदरा के रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि हाईवे से लेकर एमजी रोड तक मेट्रो का काम चल रहा है। इससे सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। कई रास्तों पर बैरिकेडिंग बीच सड़क पर लगी है। इससे अक्सर हादसों का खतरा बना हुआ है। सुरक्षा के लिए मार्शल होने चाहिए। मगर उनकी तैनाती नहीं की जाती है। कुछेक जगह पर ही कर्मचारी रहते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें