इन लोगों की हुई मौत
हादसे में चंद्रपाल निवासी गरिमा गार्डन गाजियाबाद, राजेश निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली की मौत हो गई है। कार सवार यशपाल, सन्नी, आकाश उर्फ आशु, सुभाष, कैलाश, सुशील घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मरने वाले चंद्रपाल और राजेश साढू भाई थे। दोनों अपने साले दिल्ली निवासी सुशील की बेटी की शादी का टीका लेकर कानपुर गए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मथुरा पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। थाना निरीक्षक मोहित तोमर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।