फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः आकाशीय बारिश में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

Sat, 06 Jul 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मानसून की बारिश ने शुक्रवार को फिरोजाबाद में जहां गर्मी से राहत दी वहीं दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। परिवारों में मौतों के कारण कोहराम मचा है।
विज्ञापन


थाना शिकोहाबाद के बघेल कॉलोनी निवासी ज्ञानेंद्र (45) शुक्रवार को देर शाम अपने पुत्र गौरव के साथ मकान की छत पर भरे पानी को निकाल रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरी।

इसी के साथ ज्ञानेंद्र अचेत होकर गिर पड़ा जबकि गौरव भी अचेत हो गया। परिजनों ने छत पर जाकर देखा तो दोनों को उपचार के लिए ले गए। डाक्टर ने ज्ञानेंद्र को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना रामगढ़ क्षेत्र के ताड़ोवाली बगिया में हुई। इरफान (50) बारिश के दौरान नहा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान बिजली गिरी जिससे वह झुलस गया। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। तब तक उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के उसका शव ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें