फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हुई ठंड, सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग की मौत, आग ताप रहे युवक ने तोड़ा दम

Sat, 29 Dec 2018 01:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
जमीन पर पड़ा बुजुर्ग का शव देखता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के कस्बा मुस्तफाबाद में शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक बुजुर्ग मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। दोपहर तक शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन

      
कस्बा मुस्तफाबाद में लोग सुबह टहलने निकले तो उनके कदम ठिठक गए। चौराहे के पास एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पड़ा हुआ था। लोग उसके पास गए और पुकारा। जवाब न मिलने पर हिलाकर देखा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। लोगों की माने तो कस्बे में बुजुर्ग को पहली बार देखा गया है। सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई। 

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। ठंड के कारण उसकी मौत हो गई है। कोतवाल दिनेश कुमार ने कहा कि एक बुजुर्ग का शव मिला है। शिनाख्त न होने पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 वर्षीय युवक की मौत

रोते बिलखते मृतक युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
उधर, जसराना क्षेत्र के गांव कन्हीराम में 35 साल के युवक सर्वेश ने सुबह अलाव तापते समय अचानक दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग अभी उसकी मौत का कारण समझ नहीं पा रहे हैं। 

परिजनों का कहना है कि सर्वेश सुबह अच्छा खासा सोकर उठा था। घर के बाहर वो अलाव के पास बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान सर्वेश अचानक बेसुध होकर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस घटना से हर कोई हैरान है। 

बता दें कि जिले में सर्दी का सितम दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बर्फीली हवाओं से तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इसके कारण जहां लोग ठिठुरन रहे हैं, वहीं ठंड अब जानलेवा साबित होने लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें