फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डायरिया और शुगर के दो मरीजों ने तोड़ा दम

Mon, 31 Mar 2025 10:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। बदला मौसम बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है। सर्दी, जुकाम, डायरिया और शुगर के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में 26 मरीजों को भर्ती कराया गया। तीन मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह-शाम ठंडक रहती है तो दिन के समय तेज धूप रहती है। मौसम में बदलाव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ी है वहीं मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सोमवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। भोगांव के मोहल्ला जगतनगर निवासी सोमवती (80) पत्नी जगरतराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुगर के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
शहर के मोहल्ला आगरा रोड निवासी सियाराम (65) साल को पिछले कुछ दिनों से उल्टी दस्त हो रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि सोमवती को गंभीर हालत में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन को सैफई ले जाने की सलाह दी गई लेकिन परिजन नहीं ले गए उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें