दोनों ही मरीजों की जांच नहीं हो सकी थी इसलिए मौत का असली कारण पता नहीं चल सका। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना था कि दोनों मरीजों को गंभीर हालत में लाया गया था। पेटदर्द की दिक्कत थी अचानक उल्टी हुई है। जांच के बिना कुछ भी कहना उचित नहीं है।
ओपीडी में रही भीड़
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 1102 मरीज पहुंचे। इनमें 563 महिलाएं और 539 पुरुष शामिल थे। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक थी।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि दो मरीजों की मौत हुई है उनकी जांच नहीं हो पाई थी। परिजन पेटदर्द की बात कह रहे थे। मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।