फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, झगड़ा रोकने पर आरोपियों ने दरोगा की वर्दी फाड़ी; नेम प्लेट भी तोड़ी

Sun, 17 Dec 2023 08:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। झगड़ा रोकने पर आरोपियों ने दरोगा की वर्दी फाड़ दी। यही नहीं  नेम प्लेट भी तोड़ दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
थाना पिनाहट आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में नदगवां मार्ग स्थित मोहल्ला मार में जमीन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करने का प्रयास किया। इस पर एक पक्ष ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। दरोगा की वर्दी फाड़ दी। एक पुलिसकर्मी की वर्दी की नेम प्लेट टूट गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मारपीट में दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


अशोक कुमार निवासी मोहल्ला मार और कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी सदर बाजार की जमीन नदगवां मार्ग स्थित मोहल्ला मार में है। इनका विवाद चल रहा है। रविवार को इसी मामले में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गाली गलौज के साथ जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के कुछ लोग चोटिल भी हो गए।

झगड़े की सूचना पर थाना प्रभारी नीरज पंवार उप निरीक्षक ओमपाल सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने झगड़े को शांत करने का प्रयास किया गया। एक पक्ष के कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। खींचकर दरोगा की वर्दी फाड़ दी। अन्य पुलिसकर्मियों ने बचाव किया तो उनकी नेम प्लेट तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने अभद्रता करने के आरोपी कृष्णकांत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे में बताया गया है।
विज्ञापन


थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसीपी अमरदीप लाल ने बताया कि कृष्णकांत गुप्ता ने पुलिस के साथ अभद्रता की, उसे पकड़ा गया है। मुकदमा लिखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें