फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गांव बरौली में जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष

Thu, 26 Dec 2024 06:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के बरौली गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की, इसमें चार लोगों को नामजद किया गया। नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी सुरेंद्र कश्यप और राजवीर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें सुरेंद्र व उनके परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कुछ ही देर बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले को संज्ञान में लेकर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
पुलिस ने सुरेंद्र व उनके घायल हुए परिजन का मेडिकल कराया। राजवीर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दबिश देकर राजवीर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें