बरसाने के राधारानी मंदिर में शुक्रवार को श्रृंगार आरती से पहले दो बाबाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर खूब वार किए गए। इस झगड़े में प्रसाद भी गिर गया था। श्रीजी का विग्रह भी गिरने से बाल-बाल बचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाबाओं को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई झगड़े की फुटेज भी वायरल हो गई है।
शुक्रवार सुबह श्रृंगार आरती के दर्शन से कुछ समय पहले भगवान को छप्पन भोग लगाया जा रहा था। श्रीजी के विग्रह को गर्भगृह से बाहर जगमोहन में सेवायत गोस्वामी लेकर आने वाले थे। वहां छप्पन भोग की डलिया लगाने के बहाने संजयदास और बालकदास एक-दूसरे से भिड़ गए। एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाने लगे।
प्रसाद की टोकरियों को एक-दूसरे को निशाना बनाकर फेंकने लगे। इससे मंदिर में जमीन पर प्रसाद फैल गया। मंदिर सेवायत श्रीजी के विग्रह को लेकर जगमोहन में आने ही वाले थे तभी इनके बीच लाठी-डंडे चलते देखकर वापस गर्भगृह में विग्रह को लेकर आ गए।