कासगंज। रोडवेज डिपो द्वारा कासगंज से अलीगढ़ तक दो नॉन स्टॉप बसों की सेवा शुरू की गई है। जिनमें एक बस सेवा एटा के लिए और एक बस सेवा अलीगढ़ के लिए शुरू की गई है। ये बसें परिचालक रहित होंगी। यदि यह ट्रायल सफल रहा तो और बसों को भी बढ़ाया जाएगा।
डिपो से एटा और अलीगढ़ तक नॉन स्टॉप सेवाएं शुरू की गई हैं। जिनमें यात्रियों की टिकट बस स्टैंड पर ही बना दी जाती है। इसके बाद बिना परिचालक के यह बसें सीधे गंतव्य तक पहुंचती हैं। मार्ग में कहीं भी किसी बस स्टैंड पर नहीं रुकतीं। इसी तरह गंतव्य बस स्टैंड अलीगढ़ अथवा एटा पर से फिर से सीधे कासगंज तक की बुकिंग बस में की जाती है और बस वापस में कासगंज पहुंचती है।
रास्ते में किसी भी बस स्टैंड पर यह बसें नहीं रुकती हैं। इससे समय और डीजल दोनों ही की बचत होती है। वहीं इनकम भी अच्छी रहती है। जब बस स्टैंड पर अलीगढ़ या एटा के यात्री अधिक होते हैं तो इन बसों को नॉन स्टॉप बनाकर गंतव्य के लिए भेजा जाता है। यह बसें अभी ट्रायल पर चल रही हैं। अभी यह भी देखा जा रहा है कि किस समय किस गंतव्य के लिए अधिक यात्री होते हैं। जिससे नॉन स्टॉप बसों का समय निर्धारित किया जा सके। यदि ट्रायल सफल रहा तो आगे और अधिक बसों को नॉन स्टाप चलाए जाने की योजना है।