मैनपुरी। सुगम सफर के तहत रोडवेज की दो नई बसें चलेंगी। औंछा और कुरावली से आगरा तक के लिए बसों का संचालन होगा। शिकोहाबाद डिपो की दोनों बसें सुबह आठ बजे आगरा के लिए चलेंगी। प्रमुख सचिव परिवहन के निर्देश के बाद बसों का संचालन किया जाएगा।
चार महीने पहले रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को संचालित करने के लिए जिले में सर्वे कराया था। सर्वे में उन मार्ग को चिन्हित किया गया था। जहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। लेकिन इन मार्ग पर रोडवेज बस सुविधा नहीं है। सर्वे के बाद सर्वे रिपोर्ट आरएम इटावा के माध्यम से मुख्यालय भेजी गई थी। मुख्यालय पर लिए गए निर्णय के बाद वंचित मार्ग पर बस चलाने का निर्णय लिया गया है।
प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू के निर्देश के बाद औंछा और कुरावली से आगरा तक के लिए बस संचालन करने का निर्णय लिया गया है। सुगम सफर के तहत आरएम इटावा के निर्देश पर शिकोहाबाद डिपो की दो बसों को औंछा और कुरावली से आगरा तक के लिए चलाया जाएगा। इससे औंछा और कुरावली क्षेत्र के लोगों को आगरा तक आने जाने में सुविधा मिलेगी। व्यापार और इलाज के लिए दोनों क्षेत्र केे लोग रोजाना आगरा आते जाते हैं।