11 फरवरी को 50 बूथों पर 6,250 को लगेगा कोरोना टीका
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण के दूसरे सत्र की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 11 फरवरी को 50 बूथों पर टीकाकरण होगा। इसमें प्रशासन, पुलिस, पीएसी, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ के जवान और नगर निगम, नगर पालिका के कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी।
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि दूसरे चरण में 19,113 लोगों को टीका लगना है। इसमें से पांच फरवरी को 1,077 को टीका लग चुका है। 11 फरवरी को 6,250 को टीका लगाया जाएगा। इस संख्या में बदलाव भी संभव है। 50 बूथों पर टीका लगाया जाएगा। चयनित स्टाफ को फोन पर संदेश भी भेजे जा रहे हैं। बूथों पर वैक्सीन की वाइल भी उपलब्ध करा दी हैं।
गैरहाजिर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका 15 फरवरी को लगेगा
15 फरवरी को पहले चरण से छूटे कर्मचारियों को भी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। बूथ और गैरहाजिर कर्मचारियों की संख्या अभी तय होना बाकी है।