फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के पास नहर में दो मोर्टार मिलने से फैली सनसनी, सेना के अधिकारी कर रहे जांच

Sat, 31 Aug 2019 07:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सड़क पर पड़े मोटार्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की एफएस ब्रांच (बड़ी नहर) में शनिवार को मोर्टार मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मोटार्र को कब्जे में ले लिया। सूचना पर जांच के लिए सेना के अधिकारी भी पहुंचे। मोटार्र नहर में कहां से आए और किसने फेंके? सेना इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि रेलवे गेट के समीप बने तालाबों के नजदीक बड़ी नहर में रॉकेट लांचर में लगाए जाने वाले दो कैप्सूल (मोर्टार) से भैंस चराने वाले चरवाहों के बच्चे खेल रहे थे। ग्रामीणों ने जब इसे देखा, तो पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने बड़ी नहर से रॉकेट लांचर में लगने वाले कैप्सूल बरामद कर सेना को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारियों ने रॉकेट लांचर के कैप्सूल को कब्जे में ले लिया है। सेना के साथ पुलिस भी इसकी जांच कर रही है कि नहर में आखिर कैप्सूल कहां से आए और किसने फेंके? 
विज्ञापन


ग्रामीण राजेश शुक्ला ने बताया कि लोहे के रॉकेट लांचर कैप्सूल से गांव के छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। यह देखने के बाद तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। फिलहाल अभी कोई भी अधिकारी मामले में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें